बहरैन में आले खलीफा सैनिकों ने पन्द्रह प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार और दसियों को घायल कर दिया है।अलमिनार टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार बहरैन के लोगों ने अपने वैध अधिकारों की मांग करने के लिए देश भर में शांतिपूर्ण जुलूस निकाले लेकिन आले खलीफा के सैनिकों द्वारा हिंसा किये जाने के कारण प्रदर्शनकारियों और ऑले खलीफा के सैनिकों के बीच झड़पें शुरू हो गईं। आले खलीफा सैनिकों ने पन्द्रह प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि झड़पों में दसियों प्रदर्शनकारियों घायल हो गए।इस बीच बहरैन की अल-विफ़ाक़ पार्टी के महासचिव शेख अली सलमान ने आले खलीफा की हिंसक कार्यवाही पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि बहरैनी जनता की क्रांति एक चरण तक पहुंच चुकी है जहां से वापसी असंभव है और क्रांति को नाकाम बनाने पर आधारित आले खलीफा की सारी कोशिशें नाकाम होंगी।समाचार समाप्त......166
2 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 334147
बहरैन में आले खलीफा सैनिकों ने पन्द्रह प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार और दसियों को घायल कर दिया है.........